फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नौतपा के दूसरे दिन से पलट सकता मौसम, वर्षा के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नौतपा के दूसरे दिन मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 27 मई से बारिश और बादल छाने के आसार हैं। वहीं, शनिवार को भी दिन का तापमान 45 डिग्री के करीब होने से झांसी प्रदेश का तीसरा सर्वाधिक गर्म शहर रहा।
25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है। ऐसी मान्यता है कि नौतपा के नौ दिन सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। मौसम विभाग ने भी पूर्वानुमान जताया है कि नौतपा के शुरुआती दो दिनों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को पश्चिमी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसका असर झांसी समेत आसपास के जिलों में 27 मई से देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल छाने के साथ ही बारिश भी हो सकती है। ऐसे में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज हो सकती है। इससे गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे गर्म रही झांसी की रात
शनिवार को दिन का तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। ऐसे में झांसी प्रदेश का तीसरा सर्वाधिक गर्म शहर रहा। चटक धूप और लू के चलते तेजी गर्मी में कई लोगों के सिर चकरा गए। वहीं, न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है। ऐसे में झांसी की रात प्रदेश में सबसे गर्म रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें