फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी और बूंदाबांदी से बदला मौसम, तार टूटने से गुल हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में शुक्रवार की शाम को तेज आंधी और बूंदाबांदी होने से मौसम एकदम से बदल गया। 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की वजह से बिजली के तारों पर पेड़ गिए गए। इस वजह से कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि एक-दो दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। ओलावृष्टि भी होने की संभावना है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शुक्रवार शाम करीब चार बजे से तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं, जो कुछ ही देर में आंधी में तब्दील हो गईं। शहर में चारों तरफ धूल का गुबार छा गया। इस कारण बीकेडी, इलाइट, कहचरी, जेल समेत शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। 10 से 15 मिनट तक आंधी चलने के बाद बंद हो गई तो बूंदाबांदी शुरू हो गई। महानगर में आंधी और बारिश के दौरान बालाजी मार्ग, इलाहाबाद बैंक चौराहा, जेल चौराहा पर बिजली के तारों पर पेड़ व हाइडिल कॉलोनी की 33 हजार लाइन पर होर्डिंग गिरने और नंदरपुरा उपकेंद्र के नगरा फीडर का खंभा टूटने के कारण चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे अयोध्यापुरी, महेंद्रपुरी, बालाजी रोड और बूढ़ा आदि क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को देर रात तक बिजली और पानी की समस्या से जूझना पड़ा। देर रात तक विभाग के कर्मचारी फाल्ट सही करते रहे। सूती मिल के अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि तेज आंधी के कारण 11 केवी बालाजी फीडर की लाइन पर पेड़ गिरने के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दो घंटे बाद बिजली सुचारु करा दी गई।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर की ओर से आईं उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने मौसम का रुख बदल दिया। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। एक-दो दिन आगे भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। हल्की बारिश, बदरी और ओलावृष्टि की भी संभावना है। - डॉ. मुकेश चंद्र, मौसम वैज्ञानिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें