फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड की सभी निषाद बहुल सीटों पर लड़ेंगे चुनाव : डा. संजय निषाद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बुंदेलखंड में सियासी जमीन तलाशने में जुटी निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद ने आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान बुंदेलखंड की सभी निषाद बाहुल्य सीट पर चुनाव लड़ने का एलान किया है।



बुधवार को मंडलीय मत्स्य संगोष्ठी में शामिल होने झांसी आए मत्स्य पालन मंत्री एवं निषाद पार्टी के अध्यक्ष डा. संजय निषाद ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव ने बुंदेलखंड में पार्टी के राजनीतिक विस्तार की दिशा दी। अब पार्टी ने बुंदेलखंड की सभी निषाद बहुल सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हम केवल समर्थन नहीं देंगे बल्कि अब नेतृत्व करेंगे। संगठन का विस्तार करने के साथ ही उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बुंदेलखंड से निषाद पार्टी का विधायक होगा। डॉ. निषाद ने कहा कि निषादों के वोट से जीतने वाले नेता भाजपा एवं अन्य दल में जाकर खुद को सफल न समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने मछुआ समाज के पुश्तैनी हक को भी वापस दिलाने की बात कही। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, बीमा योजना, ऋण एवं सब्सिडी योजना, छात्रवृत्ति योजना और सहकारी समितियों के जरिए हुए कार्यों के बारे में बताया। कहा, ठेकेदार और बिचौलियों की संस्कृति समाप्त होगी। संगोष्ठी के दौरान जुटे कार्यकर्ताओं ने अपनी परेशानियों के बारे में भी बताया। इस दौरान निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें