फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माताटीला में छह और राजघाट में पंद्रह फीट बढ़ा पानी

विज्ञापन
watter lavel increase in Matatila Dam
विज्ञापन
झांसी। ललितपुर और आसपास क्षेत्रों में पिछले पंद्रह दिन में हुई बारिश से माताटीला बांध का छह फीट और राजघाट बांध का पंद्रह फीट जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि, अभी बांधों को मध्य प्रदेश के भोपाल और आसपास क्षेत्रों में झमाझम बारिश का इंतजार है, तभी दोनों बांध लबालब होने पर उनके गेट खोलकर पानी छोड़ने की स्थिति बन सकती है। वहीं, माताटीला बांध का जलस्तर बढ़ने से यहां का मौसम सुहावना हो गया है। मौसम का आनंद लेने के लिए पर्यटकों ने भी पहुंचना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भोपाल और विदिशा में झमाझम बारिश होने के बाद बेतवा नदी से बहकर जो पानी आता है, उससे ही राजघाट और माताटीला बांध भर पाते हैं। इन बांधों के भरने पर ही बेतवा में नीचे की तरफ पानी छोड़ा जाता है, तब सुकुवां ढुकुवां और पारीछा बांध भर पाते हैं। नहरों में पानी छोड़ा जाता है। पिछले चार दिन से भोपाल और आसपास क्षेत्रों में बारिश तो हो रही है, लेकिन उससे अभी बेतवा का जलस्तर नहीं बढ़ सका है।
ललितपुर और आसपास क्षेत्रों में हुई बारिश ने उक्त दोनों बांधों का जलस्तर थोड़ा बढ़ाया है। राजघाट बांध का पूर्ण जलस्तर 371 मीटर है। यहां पिछले पंद्रह दिन में पांच मीटर (पंद्रह फीट) पानी बढ़कर 367.25 मीटर पर पहुंच गया है। इसी तरह माताटीला बांध में छह फीट पानी बढ़ा है। इस बांध का पूर्ण जलस्तर 1012 फीट है। बांध में अभी 998.4 फीट है। झांसी जनपद के पहूंज, सपरार, पहाड़ी लहचूरा, बड़वार झील, डोंगरी, खपरार, पथरई बांध भी खाली है।
विज्ञापन

पिछली बार अच्छी बारिश होने से अगस्त के शुरूआत में ही बांधों से पानी छोड़ा जाने लगा था। मगर, इस बार ऐसी स्थिति अभी तक नहीं बन सकी है। इसलिए अब इंतजार किया जाने लगा है कि भोपाल और आसपास क्षेत्रों में ऐसी ही बरसात होती रहे तो बांधों में पानी आ जाएगा। महानगर में पीने के पानी की समस्या न रहे, इसके लिए माताटीला बांध का भरना जरूरी है। माताटीला बांध राजघाट बांध पर निर्भर है। अपने यहां सितंबर के आखिर तक बारिश होती है। कइ बार सितंबर में बांध भर सके। इसलिए चिंता की बात नहीं है। - जीके मौर्या, अवर अभियंता, माताटीला बांध।
जालौन में अभी तक सबसे कम हुई बारिश
बुंदेलखंड के जालौन में अभी तक सबसे कम 226 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। झांसी में 246 मिमी, बांदा में 796 मिमी, हमीरपुर में 510 मिमी, ललितपुर में 285 मिमी, महोबा में 340 मिमी व चित्रकूट धाम में 285 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें