फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइन में नहीं पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बबीना जल शोधन केंद्र की सफाई की वजह से सिविल लाइन क्षेत्र में शनिवार की सुबह पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई, जिससे बीस हजार की आबादी को परेशानी उठानी पड़ी। देर रात आपूर्ति सुचारु हो पाई।
विज्ञापन

बबीना स्थित जल शोधन केंद्र में माताटीला बांध से कच्चा पानी आता है, जिसका यहां शोधन कर महानगर की ओर छोड़ा जाता है। बीती रात तीन बजे से शनिवार को दोपहर 12 बजे तक जल शोधन केंद्र की सफाई का काम चलता रहा, जिससे महानगर को पानी की पर्याप्त आपूर्ति बाधित बनी रही। सबसे ज्यादा असर सिविल लाइन क्षेत्र में देखने को मिला। सिविल लाइन की टंकी ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से इसमें पानी नहीं भर पाया, जिससे शनिवार की सुबह इलाइट, ऑफिसर कॉलोनी, जीवनशाह, हाइडिल कॉलोनी, नगर निगम परिसर आदि में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई, जिससे लगभग बीस हजार की आबादी को परेशानी उठानी पड़ी। देर रात जलापूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें