फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति से पैदा हो रहा पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
- मजिस्ट्रेटों के साथ डीएम ने की समीक्षा बैठक, विभागों को सुधार के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महानगर में पेयजल आपूर्ति में आ रहीं समस्याओं को दूर करने के लिए तैनात 10 मजिस्ट्रेटों के साथ डीएम ने समीक्षा बैठक की। बताया गया कि फिलिंग प्वाइंट्स, ट्यूबवेल, पंप, पाइप लाइन में कुछ स्थानों पर लीकेज, विद्युत आपूर्ति निर्बाध न होने से पेयजल आपूर्ति में समस्या आ रही है। जल संस्थान, जल निगम और विद्युत विभाग को व्यवस्थाएं ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने नगर निगम में नामित सभी मजिस्ट्रेट के साथ विद्युत विभाग से अवर अभियंता को भी नामित किया। पेयजल अथवा अन्य किसी भी समस्या के निस्तारण के लिए स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम में सुबह छह से साढ़े आठ बजे तक तैनात अपर नगर आयुक्त, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता, जल निगम के एक्सईएन वीरेंद्र प्रताप यादव, विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के एक्सईएन राजवीर सिंह, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता मनोज कुमार सोनी को भी तैनात किया गया है। वहीं, शिवाजी नगर में दो नलकूप स्थापित थे। एक पहले ही सूख गया था। दूसरे का जलस्तर गिरने से जलापूर्ति प्रभावित होने पर टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है। बताया गया कि नगर निगम से संबंधित पेयजल समेत किसी भी समस्या के लिए स्मार्ट सिटी के टोल फ्री नंबर 0510-3500700 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम के जरिए पेयजल समस्याग्रस्त वार्डों में जनता से पेयजल आपूर्ति की स्थिति पर लगातार फीडबैक लिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें