फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख में नीलाम हुआ मोबाइल नंबर

Fri, 03 Jul 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भारत संचार निगम लिमिटेड का एक मोबाइल नंबर दो लाख तीन हजार दो सौ बासठ रुपये में बिका है। बीएसएनएल द्वारा यह नंबर ई - नीलामी के माध्यम से बेचा गया। यह अब तक का उत्तर प्रदेश (पूर्वी) का सबसे महंगा नंबर है।
विज्ञापन

बीएसएनएल द्वारा उपभोक्ताओं को ई नीलामी के जरिये अपने पसंदीदा वीआईपी मोबाइल नंबर पाने का मौका दिया जाता है। इस प्रक्रिया के तहत बीएसएनएल ने मोबाइल नंबर 7839999999 दो लाख तीन हजार दो सौ बासठ रुपये में बेचा। झांसी के तुलसीदास ने ई - ऑक्शन प्रणाली के तहत एक लाख अठहत्तर हजार तीन सौ रुपये की बिट लगाकर उक्त नंबर पर कब्जा किया। इसके अतिरिक्त 14 प्रतिशत टैक्स भी अदा किया। अवर दूरसंचार अधिकारी (वाणिज्य) अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि बीएसएनएल उत्तर प्रदेश (पूर्वी) के इतिहास में अब तक का यह सबसे महंगा नंबर रहा है।

उन्होंने बताया कि 15 जून से बीएसएनएल ने इनकमिंग रोमिंग फ्री कर दी है। इसके बाद से उपभोक्ताओं में बीएसएनएल के प्रति रुझान बढ़ा है। निगम के मोबाइल ग्राहक सेवा केंद्रों पर मोबाइल नंबर पोर्टेबल कराने व नई सिम लेने वालों की खूब भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें