फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड सात में डाली जाएगी ऑक्सीजन लाइन, पोस्ट कोविड रोगी होंगे भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना मुक्त होने के बाद सेहत खराब हो जाने वाले मरीजों को मेडिकल कॉलेज में बेहतर इलाज मिल सके, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 100 बेड का पोस्ट कोविड वार्ड बनाने के आदेश दिए थे। इस पर मेडिकल कॉलेज ने काम शुरू कर दिया है। वार्ड सात में ऑक्सीजन लाइन डालने समेत कई बिंदुओं के प्रस्ताव तैयार हो गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में अभी वार्ड आठ में पोस्ट कोविड मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। यहां पर 54 बेड हैं। चूंकि, कोरोना से ठीक हो जाने के बाद भी कई रोगियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे के दौरान मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर को पोस्ट कोविड मरीजों के लिए 100 बेड का वार्ड तैयार करने के आदेश दिए थे। सोमवार को ही मेडिसिन विभाग ने इस पर अमल शुरू कर दिया है। मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रामबाबू ने बताया कि वार्ड सात को भी पोस्ट कोविड मरीजों के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड के लिए 12 वेंटिलेटर, 20 बाईपैप मशीन, 20 एचएफएनसी मशीन, 50 मल्टी पैरा मॉनीटर, 144 इंफ्यूजन पंप के अलावा, कार्डिक टेबल, सक्शन मशीन, लैरिंगो स्कोप, बेन सर्किट, ड्रिप स्टैंड ट्रॉली आदि की मांग की गई है। इसके अलावा वार्ड आठ के चार क्यूबिकल और वार्ड सात के आठ क्यूबिकल में ऑक्सीजन और सक्शन लाइन डलवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें