बीयू के मुख्य द्वार से ओरछा तक 20 किलोमीटर वाकॉथन में हिस्सा लेते कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन व एनस
- फोटो : REPORTERS
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की क्रीड़ा परिषद की तरफ से बीयू के मुख्य द्वार से ओरछा तक आयोजित 20 किलोमीटर फिट इंडिया वाकॉथन का आयोजन किया गया। बीयू कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन, शिक्षक, कर्मचारियों, छात्रों ने पैदल चलकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही फिट रहने का संदेश दिया। ओरछा में बेतवा नदी पर राफ्टिंग भी की।
ओरछा में वाकॉथन की समाप्ति पर कुलपति ने कहा कि जीवन में परिश्रम से प्राप्त सुखों का उपभोग करने के लिए शरीर का स्वस्थ होना जरूरी है लेकिन शरीर तभी स्वस्थ हो सकता है, जब इसके सभी अंग दुरुस्त यानी फिट हों। अत: हमें अपने शरीर को फिट रखने के लिए लगातार प्रयासरत रहना चाहिए। इसके लिए सभी को नियमित रूप से व्यायाम करते रहना चाहिए। इस दौरान सहायक कुलसचिव दिनेश कुमार, प्रो. वीके सहगल, प्रो. एमएम सिंह, प्रो. सुनील काबिया, प्रो. आरके सैनी, प्रो. प्रतीक अग्रवाल, डॉ. सूरजपाल सिंह, डॉ. डीके भट्ट, डॉ. मुन्ना तिवारी, डॉ. कुमार यशवंत, डॉ. धीरेंद्र यादव, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. वीके सिंह, डॉ. एसके जैन, डॉ. सुनील त्रिवेदी, डॉ. संजय निबोरिया, अतुल खरे, अनिल बोहरे मौजूद रहे।