फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में अवैध खनन रोकने के लिए 14 सचल दल गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड मेें अवैध खनन और उसके परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। क्षेत्र के छह जिलों में जांच के लिए 14 टीमों का गठन किया गया है। सभी टीमें आधुनिक संसाधनों से लैस रहेंगी। प्रतिदिन की कार्रवाई की सीधी रिपोर्ट शासन को देंगी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में खनिज संपदा का अकूत भंडार है। यही वजह है कि क्षेत्र को बालू और पत्थर की खान माना जाता है। यहां अवैध खनन भी जोरों पर जारी है। इसके अलावा खनिज संपदा का अवैध रूप से परिवहन भी धड़ल्ले से जारी है। इस पर अंकुश लगाने के लिए अब शासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। शासन ने चौदह सचल दल मैदान में उतारे हैं। इनमें झांसी, बांदा व महोबा के लिए तीन-तीन, चित्रकूट व जालौन के लिए दो-दो तथा ललितपुर के लिए एक सचल दल का गठन किया है। सभी सचल दलों को रीडर मशीन के अलावा लैपटॉप, इंटरनेट, कैमरा व प्रिंटर की व्यवस्था जिला खनिज न्यास निधि से कराई गई है। सचल जांच दल को सहयोग के लिए संबंधित पुलिस थानों को भी निर्देश दिए हैं। इस संबंध में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की सचिव डॉ. रोशन जैकब ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें