फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के पर्चे और रेल टिकट पर भी होगी मतदान की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मतदान प्रतिशत बढ़ाने की निर्वाचन आयोग की तमाम कोशिशों के बाद भी पहले चरण के चुनाव में 60 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस स्थिति को देखते हुए दूसरे और तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पूरा जोर लगा दिया गया है। अब डॉक्टर का पर्चा हो या रेल टिकट सभी पर मतदान की अपील की जाएगी।
विज्ञापन

महिलाएं मतदान के लिए आगे आएं, इसके लिए हर विधानसभा में पिंक बूथ बनाए गए हैं। मॉडल बूथ बनाकर भी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बावजूद, पहले चरण के मतदान में उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल पाई। 2017 में जहां 63.47 प्रतिशत मतदान हुआ था, तो वहीं इस बार 60.17 फीसदी वोटर बूथ तक पहुंचे। ऐसे में अब दूसरे और तीसरे चरण में होने वाले मतदान में वोट प्रतिशत बढ़ाने पर पूरा जोर लगा दिया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप योजना के तहत लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। अब जिला निर्वाचन अधिकारी /डीएम रविंद्र कुमार ने निर्देश दिए हैं कि रेलवे के पैसेंजर टिकटों पर मतदान की अपील करने वाली मुहर लगाई जाए। स्टेशन पर होने वाली उद्घोषणा में भी मतदान की अपील की जाए। इतना ही नहीं, डॉक्टरों के पर्चे पर भी मुहर लगाई जाए। जबकि, डाक विभाग अपने लिफाफों पर मुहर लगाकर मतदान की अपील करेगा। मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए आशा वर्करों की सभी सहायता ली जाएगी।
2017 में ललितपुर से पिछड़ गया था झांसी
झांसी। 2017 के विधानसभा चुनाव में ललितपुर जिले में 74.64 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे, जबकि झांसी में 66.60 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। दोनों जनपदों की छहों विधानसभा में सबसे कम वोटिंग झांसी सदर में हुई थी। जबकि, सबसे ज्यादा मतदान ललितपुर सदर में हुआ था।
विज्ञापन

विधानसभा मतदान प्रतिशत
बबीना 71.16
झांसी 60.84
मऊरानीपुर 66.85
गरौठा 67.55
ललितपुर 75.12
महरौनी 74.16
जब्तीकरण में तेजी लाएं: डीएम
झांसी। जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर किसी घर की तलाशी लेने पर महिला पुलिस का साथ होना सुनिश्चित किया जाए। यह निर्देश उन्होंने शुक्रवार को हुई एसएसटी व एसएसटी टीमों के साथ हुई वर्चुअल बैठक में कही। इस दौरान बबीना व गरौठा टीम द्वारा संतोषजनक कार्य न कि जाने पर नाराजगी जताई। जब्तीकरण की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि चेकिंग के दौरान वीडियो कैमरे चालू रहें। इसके अलावा बूथ पर प्रत्याशी, निर्वाचन एजेंट व पोलिंग एजेंट के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। 50 हजार से अधिक धनराशि, जिसका स्रोत संबंधी दस्तावेज न हो, उसे तत्काल जब्त किया जाए।
व्यवस्थित रखे जाएं निर्वाचन संबंधी अभिलेख
झांसी। जिला निर्वाचन अधिकारी /डीएम ने शुक्रवार को जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी अभिलेख रैक में व्यवस्थित ढंग से रखे जाएं। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें