फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक कंट्रोल रूम से मतदान प्रक्रिया पर रखी जाएगी नजर: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया पर पैनी नजर रखने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम आधुनिक तकनीक से युक्त है, इसमें 19 टीवी, 17 लैंड लाइन फोन, दस मोबाइल, आठ कंप्यूटर, 25 लैपटाॅप की व्यवस्था है। यह जानकारी जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पत्रकारवार्ता के दौरान दी।
जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान कराने के लिए तैयारी पूर्ण कर ली है। कंट्रोल रूम से सभी पोलिंग पार्टी वाहनों पर नजर रखी जाएगी। अगर किसी पोलिंग पार्टी को परेशानी होती है तो वह तत्काल कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकता है। सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट एक एप के माध्यम से जुड़े होंंगे, जिनके पास सभी पोलिंग पार्टी के मोबाइल नंबर अंकित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईसी वेबसाइट पर लोकेट माई बूथ एप का संचालन किया गया है। प्रत्येक बूथ पर मेडिकल स्टॉफ की तैनाती होगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक मेडिकल टीम चलेगी, जो कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगी। बूथों पर कर्मचारियों के नाश्ते व खाने व्यवस्था की गई है। सभी बूथों पर मतदाताओं को अतिरिक्त कक्ष में बैठने की व्यवस्था होगी। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए उन्होंने दस श्रेणी में पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। इसके लिए मतदाताओं को मतदान के पश्चात अपनी फोटो वाट्सएप नंबर 9454512385, 9454047066 पर डालनी होगी। प्रत्येक श्रेणी के तीन मतदाताओं को पुरस्कार दिया जाएगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे, जिला विकास अधिकारी केएन पांडे, जिला सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें