फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शांतिनाथ मंडल विधान का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर-बानपुर। आचार्य सुमतिसागर एवं विद्याभूषण आचार्य सन्मतिसागर महाराज से दीक्षित आर्यिका सृष्टिभूषण माता का इन दिनों बुंदेलखंड के सिद्ध क्षेत्र,अतिशय क्षेत्र में विहार चल रहा है। शुक्रवार को श्री शांतिनाथ मंडल विधान का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

अध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन ने बताया कि अतिशय क्षेत्र बानपुर के श्री दिगंबर जैन मंदिर में आर्यिका संघ के सानिध्य में श्री शांतिनाथ मंडल विधान का आयोजन किया गया। मंडल विधान में चढ़ाए जाने वाले मंत्र, अर्घ्य का वाचन आर्यिका सृष्टिभूषण माता एवं आर्यिका विश्वयश मति माता ने किया। विधान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भक्ति के साथ भाग लेकर पुण्यार्जन किया। अरिहंत भगवान, सिद्ध भगवान ,आचार्य परमेष्ठी उपाध्याय परमेष्ठी और साधु परमेष्ठी का गुणानुवाद आर्यिका संघ ने द्रव्य समर्पण के दौरान किया। उन्होंने कहा कि जिनालय में, अतिशय क्षेत्र, सिद्ध क्षेत्र में मंडल विधान, धार्मिक क्रियाओं से पुण्य का उपार्जन होकर कर्मों का क्षय होता है। भावों और परिणामों में विशुद्धि होती है। डॉ सुनील संचय व राजेश पंचौलिया ने बताया कि आर्यिका संघ अभी बानपुर में विराजित हैं। ललितपुर जैन समाज की ओर से पंचायत समिति के अध्यक्ष डॉ अक्षय टडै़या, महामंत्री आकाश जैन, अटा मंदिर प्रबंधक मनोज, त्यागी व्रती संयोजक अमित जैन आदि ने आर्यिका माता को ललितपुर प्रवेश के लिए निवेदन किया, माता जी ने मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें