फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा को वोट देने का मतलब प्रभु राम और श्रीकृष्ण का विरोध करना : महंत राजू दास

विज्ञापन
महंत राजूदास।
विज्ञापन
झांसी। अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने कहा कि सपा को जिसने वोट दिया, समझो प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण का विरोध किया। सपा की सरकार में 84 कोसी परिक्रमा बैन हो जाती थी। आज सपा विपक्ष में है तो सनातन की बात कर रही है। रविवार को मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित रामकथा में शामिल होने आए महंत ने मीडिया से बातचीत में यह बात कही।
विज्ञापन

महंत राजू दास बोले कि सपा का सनातन से कोई लेनादेना नहीं है। सिर्फ 20 फीसदी आबादी ही उन्हें वोट करेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को 40 सीटों से ज्यादा नहीं मिलेगी। बोले कि जब धर्म सुरक्षित रहेगा, तभी संविधान और देश सुरक्षित रहेगा।
तमिलनाडु की घटना का जिक्र करते हुए बोले कि मदुरई में तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर सालों से दीपक जलाया जाता था, मगर कोर्ट के आदेश के बावजूद वहां की सरकार ने दीपक नहीं जलने दिया। बाद में केंद्र सरकार को सीआरपीएफ के जवान भेजकर दीपक जलवाना पड़ा। उन्होंने कहा कि बंगाल ही नहीं पूरे देश को तत्काल हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोग रामकथा का श्रवण, अध्ययन, मनन और चिंतन करें तो समाज में व्याप्त कुरीति, कुप्रथा और कुव्यवस्था सब खत्म हो जाएगी। थानों व अदालतों से भीड़ और जेलों में कैदियों की संख्या घट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें