फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण : नाम, उम्र और फोटो की गलतियां परखेंगे बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को मतदाता सूची की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। सूची का सत्यापन दो स्तरों पर किया जाएगा। पहले स्तर पर बीएलओ अपने आवंटित मतदेय स्थल की पूरी सूची की जांच करेंगे, जबकि दूसरे स्तर पर सुपरवाइजर अपने क्षेत्र के सभी बूथों की मतदाता सूची का परीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

संबंधित मतदेय स्थल की आलेख्य मतदाता सूची बीएलओ को मंगलवार को उपलब्ध कराई जाएगी। जांच के दौरान मतदाताओं के नाम, पिता या पति के नाम, संबंधी के विवरण, आयु और फोटो का सत्यापन किया जाएगा। असामान्य रूप से अधिक आयु दर्ज होने, संबंधी के लिंग संबंधी विवरण में त्रुटि और अस्पष्ट या खराब गुणवत्ता वाली फोटो वाले मामलों को चिह्नित किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्रीय और स्थानीय भाषा में दर्ज विवरण की भी जांच होगी।
एक ही मतदाता की एक से अधिक या दोहरी प्रविष्टियों को भी गंभीरता से देखा जाएगा। चिह्नित त्रुटियों का ब्योरा सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि दावे और आपत्तियां प्राप्त होने पर नियमानुसार संशोधन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें