फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशहित में सभी करें मतदान

विज्ञापन
aprajita 100 miliun smiles - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत मंगलवार को मतदाता जागरूकता संगोष्ठी हुई, जिसमें वक्ताओं ने मतदान को देश के लिए किया गया जरूरी काम बताया। इस दौरान मतदान की शपथ ली गई। साथ ही शपथ पत्र भरकर नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

हाफिज सिद्दीकी नेशनल इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उस्मान खान ने कहा कि संविधान ने हम सभी को समान रूप से मतदान का अधिकार दिया है, ताकि देश के लोग अपनी इच्छा के अनुसार सरकार चुन सकें। हर वोट देश की दिशा और दशा तय करता है। हम सभी को इसका अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करना चाहिए। इस दौरान छात्र, शिक्षक व कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने मतदान की शपथ ली।
इस मौके पर अनवार उद्दीन, तनवीर अहमद खान, अतुल त्रिवेदी, अब्दुल जलील खान, अब्दुल अलीम, ताज मोहम्मद खान, नौशाद खान, मोहम्मद उवेश, अर्चना शर्मा, पूनम सक्सेना आदि मौजूद रहीं। संचालन संस्था उपभोक्ता कल्याण परिषद के अध्यक्ष दीपक कश्यप ने किया।
विज्ञापन

 

देश के मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी का मतदान करना जरूरी है। 29 अप्रैल की तारीख बेहद महत्वपूर्ण है। देश के लिए इस दिन खुद मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
- सुमित यादव, छात्र


मतदान हमारा संविधान प्रदत्त अधिकार तो है ही, साथ ही देश के प्रति बड़ा कर्तव्य भी है। इसका सभी को निर्वहन करना चाहिए। तभी देश मजबूत होगा।
- आदिल खान, छात्र

जो मतदान नहीं करते, उन्हें सरकार के कामकाज पर अंगुली उठाने का भी कोई हक नहीं है। मतदान के जरिये हमें सरकार में दखल करने का अधिकार मिला है। हम अपने मन की सरकार चुन सकते हैं।
विज्ञापन

- मुकुल कुशवाहा, छात्र 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें