फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार पर ब्रेक: रेलवे ट्रैक पर फंस गई विसर्जन यात्रा... देरी से बंद हुए फाटक तो रोकनी पड़ीं ट्रेन, फिर हुआ ये

Wed, 25 Oct 2023 11:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में रेलवे ट्रैक पर विसर्जन यात्रा फंस गई। करारी-झांसी के बीच फाटक नंबर 370 और 371 पर विसर्जन यात्रा के चलते जाम लग गया। इस वजह से पांच मिनट की देरी से फाटक बंद हुए। ताज एक्सप्रेस और उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस को चिरुला और दतिया स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी महानगर में मंगलवार को निकाली गईं देवी मूर्तियों की विसर्जन यात्रा ने रेल यातायात को प्रभावित किया। ग्वालियर हाईवे से पहूज बांध की ओर जा रहीं विसर्जन यात्रा रेलवे के फाटक नंबर 370 और 371 पर फंस गईं। फाटक पर लंबा जाम लग गया। 
विज्ञापन


जाम के चलते दोनों फाटक ट्रेन का सिग्नल होने के बाद भी पांच मिनट की देरी से बंद हुए। वहीं कंट्रोल रूम ने जानकारी मिलने के बाद ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया। इसके चलते करीब आधा घंटे तक ट्रैक प्रभावित रहा।

महानगर में मंगलवार को देवी मूर्तियों की विसर्जन यात्रा निकाली गईं। दोपहर करीब दो बजे एक साथ तीन विसर्जन यात्रा पहूंच बांध की ओर पहुंचीं। भीड़ अधिक होने से विसर्जन यात्रा गेट नंबर 370 और 371 पर खड़ी हो गईं। 
विज्ञापन


इधर, कंट्रोल रूम से गेटमैन को ट्रेनों के गुजरने का मैसेज मिला, तो गेटमैन ने जाम के चलते गेट बंद करने में होने वाली परेशानी की जानकारी दी। इसके बाद भी गेटमैन ने गेट बंद करने का प्रयास किया, लेकिन गेट बंद नहीं हो सके। 
विज्ञापन

गेट बंद न होने पर कंट्रोल रूम ने झांसी की ओर आ रही 12280 ताज एक्सप्रेस को करारी स्टेशन, 19666 उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस को चिरुला स्टेशन और 22686 यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को दतिया स्टेशन पर रोक दिया। काफी देर बाद विसर्जन यात्रा आगे बढ़ी और लाइन क्लियर की गई। इसके चलते ताज एक्सप्रेस 20 मिनट, उदयपुर खजुराहो एक्सप्रेस 25 मिनट की देरी से झांसी पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें