फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छीनने पर आरोपी को खिलाया मैला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल छीनने पर आरोपी को खिलाया मैला
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने पर एक दर्जन ग्रामीणों पर रिपोर्ट
युवक को पुलिस तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तारी दिखाकर भेज चुकी है जेल
बंगरा। उल्दन चौकी क्षेत्र के गांव गैराहा में एक नवविवाहिता से मोबाइल छीनने पर आरोपी की ग्रामीणों ने जमकर मारपीट कर उसे मैला खिला दिया। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। इसकी जानकारी अफसरों तक पहुंची तो पुलिस ने आननफानन में एक दर्ज से अधिक ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना पांच फरवरी की बताई जा रही है।
विज्ञापन

पांच फरवरी को सुबह आठ बजे एक विवाहिता शौच के लिए पहाड़ पर गई थी। उसी दौरान एक युवक ने उसका मोबाइल छीन लिया। विवाहिता की चीखपुकार सुनकर ग्रामीण वहां पर पहुंच गए और उसे पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद उसे जबरन मैला खिला दिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार करने की बात बताकर उसे जेल भेज दिया। बाद में युवक को मैला खिलाना का वीडियो वायरल हो गया। वह वीडियो अधिकारियों तक पहुंच गया। इस पर पुलिस ने खुद को फंसता देख ग्रामीणों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों पर तमाम धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें