फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ग्रामीण ने कुएं में लगाई छलांग, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एरच। मोहल्ला बुधोलियाना निवासी एक व्यक्ति ने कुएं में छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बुधोलियाना निवासी 55 वर्षीय देवेंद्र कुमार पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे हैं। रविवार की दोपहर तकरीबन 12 बजे वह घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार सुबह झबरा गांव के पास खेत पर काम कर लोगों को कुएं से किसी के चिल्लाने की आवाज आई। उन्होंने जाकर देखा तो देवेंद्र कुमार अंदर पड़े हुए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें कुएं से बाहर निकाला। कुएं में गिरने से उनके शरीर पर कई जगह चोटें आ गईं हैं। पुलिस ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें