फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रानीपुर में बनेगा जिम, सब्जी मंडी में बनेगा टिन शेड

विज्ञापन
विज्ञापन
50 लाख की लागत के विकास कार्यों का हुआ भूमि पूजन, बढ़ेंगी सुविधाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रानीपुर। रानीपुर में जिम का निर्माण होगा। इसके अलावा सब्जी मंडी में 15 मीटर लंबा और 40 मीटर चौड़ा टिन शेड बनाया जाएगा। लगभग पचास लाख रुपये के इन दोनों कार्यों का सोमवार को मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद खरका ने विधिवत भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद खरका ने कहा कि मैथिली शरण गुप्त पार्क स्थित श्री मणि महादेव मंदिर प्रांगण में 18.34 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले जिम का कस्बे के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्हें प्राइवेट जिम नहीं जाना पड़ेगा। इसी तरह नवीन सब्जी मंडी में 31 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे टिन शेड का लाभ सब्जी विक्रेताओं को मिलेगा। उन्हें धूप और बारिश में खुले आसमान में बैठकर सब्जी नहीं बेचना पड़ेगी। इसके अलावा मेला जलविहार महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी टिन शेड के नीचे हो सकेंगे, इससे पंडाल पर खर्च होने वाली रकम बचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, वेदांत शर्मा ठेकेदार, पार्षद रामकुमार बमौरया, कमलदीप राय, नितिन कुशवाहा, देवेश सिरधर, धर्मेंद्र नकडा़, सचिन रतमेले, हरिश्चंद्र खरका, कैलाश आर्य, विजय कुशवाहा, दिनेश सेन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें