फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आईफोन पर आत्महत्या का बनाया वीडियो, अनलॉक करने की कोशिश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रेलवे के सेवानिवृत्त सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) के बेटे ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। युवक ने ससुराल से लौटकर आत्मघाती कदम उठाया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।

महावीरन के राजीव नगर निवासी जयप्रकाश रेलवे से सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनका बेटा विवेक वर्मा (35) रेलवे में चौपहिया गाड़ी किराये पर चलवाता था। उसके दोस्त आशीष जैन ने बताया कि करीब 10 साल पहले विवेक की शादी मोहल्ले में रहने वाली प्रीति से हुई थी। उनकी दो बेटी सात साल की अमायरा और तीन साल की आयु है।
विज्ञापन




बुधवार को प्रीति के मायके में बर्थडे पार्टी थी। पूरा परिवार पार्टी में शामिल हुआ था। रात करीब 10 बजे विवेक खाना खाकर घर आ गया। जबकि, पत्नी और दोनों बेटियां वहीं रुक गई थीं। बृहस्पतिवार की सुबह पत्नी ने विवेक को फोन लगाया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद बड़ी बेटी कुछ कपड़े लेने के लिए घर पहुंची। उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। बेटी ने इसकी जानकारी दादी लक्ष्मी को दी। इसके बाद दोनों ने दरवाजा खटखटाया और आवाजें लगाईं, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया।

इस पर परिवार के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो विवेक पंखे पर दुपट्टे का फंदा बनाकर लटका हुआ था। खिड़की का शीशा तोड़कर परिजन अंदर दाखिल हुए और दरवाजा खोला। उन्होंने विवेक को नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।आत्महत्या का कारण परिजन नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।



मोबाइल फोन से खुल सकता है राज

दोस्त आशीष ने बताया कि विवेक का आईफोन पलंग पर स्टैंड पॉजिशन में रखा था। उसका बैक कैमरा शव की तरफ था। अंदेशा है कि मरने से पहले विवेक ने मोबाइल में वीडियो बनाया है। हालांकि, बैट्री खत्म हो जाने के कारण मोबाइल बंद हो चुका था। मोबाइल को चार्ज करके ऑन किया गया। मगर वो अनलॉक नहीं हो पाया। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में ले लिया है। उसे अनलॉक किया जा रहा है।
विज्ञापन




00000

परिवार के साथ ओरछा जाने की थी योजना



दोस्त ने बताया कि विवेक की बृहस्पतिवार को पत्नी और बेटियों के साथ ओरछा जाने की योजना थी। लेकिन, बृहस्पतिवार को उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया। बता दें कि विवेक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई ललितपुर में बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी है। विवेक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें