फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फिटनेस सेंटर न खुलने से परेशान रहे स्लॉट लेने वाले वाहन मालिक

Tue, 06 May 2025 01:51 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
फालोअप अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सोमवार को परिवहन विभाग के फिटनेस सेंटर न खुलने से सैकड़ों वाहन स्वामी परेशान हुए। इन लोगों को वाहन फिटनेस के लिए सोमवार का स्लॉट मिला लेकिन, इन वाहनों का फिटनेस नहीं हो सका। ऐसे में फिटनेस कराने के लिए उनकी ओर से जमा शुल्क पानी में चला गया। वाहन का फिटनेस भी नहीं हो सका। परेशान लोग पूरे समय परिवहन विभाग में चक्कर काटते रहे। यहां भी उनको कोई कुछ बताने को राजी नहीं हुआ। अब दोबारा से फिटनेस कब से आरंभ होगा, इस पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन


अंबावाय स्थित स्वचलित परीक्षण सेंटर (ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन) में अवैध वसूली करने के आरोप में मुरैना की नारायणी टेक्नोलॉजी कंपनी की एमडी नेहा सिंघल समेत उसके पति कुंज बिहारी अग्रवाल सहित दस लोगों के खिलाफ रंगदारी, अवैध वसूली समेत अन्य आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से एमडी फिटनेस सेंटर में ही ताला बंद करके फरार हो गई। दो दिन बंदी के बाद सोमवार को इसे खुलना था लेकिन, आज भी सेंटर का ताला नहीं खुला। लोग वाहन लेकर आरटीओ कार्यालय पहुंचे लेकिन, अफसरों ने कोई जवाब नहीं दिया। वाहन स्वामी अरविंद शिवहरे, नारायण राजपूत, उदित सेंगर समेत अन्य वाहन स्वामियों का कहना है एटीएस संचालक पर कार्रवाई तो कर दी गई, लेकिन वाहनों की फिटनेस को कोई व्यवस्था नहीं हुई। ऐसे में पहले से स्लॉट बुक कराने वाले वाहन स्वामियों को नुकसान उठाना पड़ा। पहले दिन करीब 96,600 रुपये का नुकसान हुआ। एआरटीओ डा.सुजीत सिंह का कहना है कि इस संबंध में शासन से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें