फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: वाहन ने चचेरे भाइयों को कुचला, एक की मौत, दूसरा नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
- बुझ गया घर का चिराग, मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
विज्ञापन


- कटेरा-बाजना-टीकमगढ़ सड़क पर मध्य प्रदेश के मढ़िया गांव में हुआ हादसा


संवाद न्यूज एजेंसी कटेरा। टीकमगढ़ सड़क पर मध्य प्रदेश के मढ़ि़या गांव के पास दर्दनाक हादसा हुआ। एक वाहन ने कटेरा थाना क्षेत्र के रहने वाले बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे अस्पताल भिजवाया गया। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


कटेरा थाना क्षेत्र के कटेरा देहात के गांव टुडयन खिरक निवासी पुष्पेंद्र पाल (24) बीते रोज अपने चचेरे भाई सुरेंद्र पाल के साथ बाजना गांव में रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर झांसी से सटे मध्यप्रदेश सीमा पर पृथ्वीपुर के अछरू माता मंदिर सड़क पर माड़िया गांव के करीब पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पुष्पेंद्र पाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे पृथ्वीपुर थाना प्रभारी पंकज मुदगल ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल का जायजा लिया। राहगीरों की मदद से घायल को तुरंत पास के अस्पताल में भिजवाया। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो मामले की जांच की जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुझ गया घर का चिराग

सोमवार को पुष्पेंद्र का शव जैसे ही घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। हर कोई बिलख पड़ा। उसकी पत्नी बेहोश हो गई। माता-पिता पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। वह बेटे के लिए बिलख पड़े। ग्रामीणों ने बताया कि पुष्पेंद्र अपने पिता शिवचरन पाल का इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद घर का चिराग बुझ गया है। वहीं, पुष्पेंद्र मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी तीन साल की बेटी और एक साल का बेटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें