फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: इंदौर की टीम ने जीता सेमी फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसराय। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी चैलेंज कप का आयोजन खेर इंटर कॉलेज मुख्य भवन के क्रीड़ा स्थल पर खेला गया। तीसरे दिन सेमीफाइनल में इंदौर ने कानपुर को पराजित किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा अशोक राजपूत रहे। मैच की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष गुरसराय जयपाल सिंह, राजू चौहान ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी, मेजर अखिलेश पिपरैया, पूर्व प्रधान सत्यप्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को इंदौर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। उन्होंने कप्तान विक्रांत भदौरिया के नेतृत्व में 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। वहीं, कानपुर की टीम के कप्तान अंकुर के साथ 18 ओवर में 161 रनों पर सिमट कर रह गई। इंदौर के कप्तान विक्रांत भदौरिया को मैन ऑफ द मैच का खिताब आयोजक प्रतिपाल सिंह, रामजी परिहार एवं सत्येंद्र सिंह ने दिया। इस मौके पर स्कोरर मंजेश, कमेंट्री महेश कुशवाहा, जितेंद्र पटेल, अंपायर यादवेंद्र सिंह, मोहन रहे। संचालन पार्षद गोविंद सिंह सिसोदिया ने किया। इस मौके पर हरीमोहन शर्मा, लोचन सिंह, शिव कुमार तिवारी, भुवनेश अरजरिया, ऋषभ वशिष्ठ, कुलदीप खरे, कौशलेंद्र सिंह, भरत राठौर, रामनारायण पस्तोर, मानसिंह परिहार, सोनू बक्शी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें