फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गणेश चौराहे के पास मृत मिला सब्जी विक्रेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सीपरी बाजार के गणेश चौराहे के पास बुधवार सुबह बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की लाश बरामद हुई। उसकी मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हुई। हालांकि पुलिस बीमारी की वजह से मौत होना मान रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन


बबीना के खैलार निवासी आसाराम (65) पुत्र मथुरा प्रसाद गणेश चौराहे पर सब्जी की दुकान चलाते थे। उनकी बेटी रंजना के मुताबिक, पिता अकेले रहते थे। मां मीना की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। पिता ने ही तीनों बहनों का लालन-पालन किया। रोजाना की तरह मंगलवार रात दुकान बंद की थी। बुधवार सुबह दुकान के बाहर शव पड़ा मिला। हालांकि परिजन का कहना है कि देखने से लग रहा कि गला घोंटकर उनकी हत्या की गई। पुलिस इससे इन्कार कर रही है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद सिंह का कहना है कि बीमारी से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें