फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नीट में चमके वरदान, हासिल की 1124वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। नीट में झांसी के वरदान साहू भी चमके हैं। उन्होंने 1124वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की है। वह एम्स में दाखिला पाकर कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं। उनका कहना है कि जैसी उम्मीद थी, वैसी ही रैंक आई है।
विज्ञापन




सीपरी बाजार निवासी वरदान के पिता डॉ. सुभाष साहू भी चिकित्सक हैं और वह मेडिकल कॉलेज में बतौर त्वचा रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। उनकी मां मोहिनी साहू शिक्षिका हैं। माउंट लिट्रा जी स्कूल के छात्र वरदान ने 720 में 604 अंक हासिल किया है। वह स्कूल और कोचिंग के अलावा रोजाना आठ घंटे घर पर पढ़ाई करते थे। तैयारी के दौरान पिछले करीब 20 सालों के उन्होंने पेपर भी हल किए। इसके अलावा नियमित मॉक टेस्ट में भी शामिल किए। इससे उन्हें परीक्षा में काफी मदद मिली। बताया कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी नहीं है। मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ बातचीत और पढ़ाई के लिए करते थे। पढ़ाई के दौरान बीच-बीच में म्यूजिक जरूर सुनते थे। कहा कि पिता और स्कूल के शिक्षकों ने पढ़ाई में काफी मदद की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें