अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जनपद में 43 शिक्षक-शिक्षिकाओं के अंत: जनपदीय तबादले हो गए हैं। 17 शिक्षकों ने ब्लॉक नहीं, बल्कि सिर्फ स्कूल बदला है। 26 शिक्षकों को दूसरे ब्लॉकों में तैनाती मिल गई है।
अंत: जनपदीय पारस्परिक तबादले की प्रक्रिया 29 मई से छह जून तक चली थी। शिक्षकों ने आपसी सहमति से ओटीपी साझा करके जोड़ा बनाया। इसके बाद बीएसए स्तर से दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। अब 43 शिक्षकों के अंत: जनपदीय तबादले को मंजूरी देते हुए बीएसए विपुल शिव सागर ने नवीन तैनाती वाले विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा है। ज्यादातर शिक्षक सोमवार को कार्यभार संभाल सकते हैं। खास बात ये है कि लगभग 40 फीसदी शिक्षक ऐसे हैं, जिन्होंने पहले से ही तैनाती वाले ब्लॉक में सिर्फ स्कूल बदला है। जबकि, 60 फीसदी शिक्षकों ने दूसरे ब्लॉक में पारस्परिक तबादला करवाया है।
67 में सिर्फ 23 के हुए अंतरजनपदीय तबादले, ललितपुर में 28 शिक्षकों के ट्रांसफर
अंतरजनपदीय तबादले के लिए जनपद में 67 शिक्षकों ने आवेदन किया था। 23 शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले हो गए हैं। वहीं, ललितपुर में 28 शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले हुए हैं।