झांसी। ढाबे में तोड़फोड़ कर दबंगों ने संचालक व कर्मचारियों की मारपीट की। ढाबा संचालक का आरोप है कि गाली देने से रोकने पर दबंगों ने हंगामा काटा। इस दौरान कुर्सी व मेज टूट गए।
रक्सा के गांव पाली डेली में रहने वाला राजू पाल सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित प्रीतमपुर में ढाबा चलाता है। वह 26 मार्च को ढाबे पर खाना बना रहा था तभी हस्तिनापुरा निवासी नकुल पाल व विनोद राजपूत अन्य साथी के साथ ढाबे पर खाना खाने आए। कर्मचारी जब खाने के बारे में पूछने पहुंचे तो गाली-गलौज शुरू कर दी। यह देख वह बीच-बचाव करने पहुंचा तो तीनों ने उसे व उसके कर्मचारियों की पिटाई कर दी। राजू पाल का आरोप है कि नकुल तमंचा लिए हुए था। राजू पाल ने इसकी जानकारी ढाबा मालिक बृजेंद्र पाल को दी। कुछ देर बाद ढाबे पर पहुंचे मालिक को देख तीनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। राजू पाल की तहरीर पर पुलिस ने नकुल व विनोद के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।