फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमाई, भूपनगर, पथरेड़ी और निमोनी में भी सबने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। इसी वजह से लगातार शत-प्रतिशत गांवों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को कैमाई, भूपनगर और पथरेड़ी गांवों में भी सभी ग्रामीणों ने वैक्सीन लगवा ली।
विज्ञापन

अमर उजाला की तरफ से चलाई जा रही टीका ही बचाएगा अभियान के जरिए लोगों को लगातार टीकाकरण के लिए जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए टीका ही एकमात्र विकल्प है। इस कारण अब लोग टीका लगवाने के लिए उमड़ रहे हैं। झांसी में सबसे पहले नोटा गांव में शत-प्रतिशत टीकाकरण हुआ था। इसके बाद खरैला, इस्किल, रतौसा, लारौनी, मानपुर, ईसागढ़, भरारी फॉर्म, रुंदकरारी ग्राम पंचायत एक के बाद पूर्ण प्रतिरक्षित होती चली गईं। शनिवार को इस कड़ी में तीन और गांवों का नाम जुड़ गया है। शत-प्रतिशत टीकाकरण की सूची में कैमई 10वां, भूपनगर 11वां, पथरेड़ी 12वां और निमोनी 13वां गांव शामिल हो गया। टीकाकरण को लेकर जागरूक करने में सर्विलांस टीम, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की टीम का भी अहम रोल रहा।
लोगों का जताया आभार
बड़ागांव। गांव भूपनगर में दो दिवसीय वैक्सीनेशन शिविर शत प्रतिशत टीकाकरण पर डॉ. एचपी राय, डॉ. राजीव कुमार और ग्राम प्रधान शिरोमणि सिंह राजपूत ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर महेश यादव, यशवंत सिंह, पूरन सिंह और कैलाश नारायण, मनोज पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये भी जानें
- मऊरानीपुर के कैमाई में 159 परिवार हैं। यहां की जनसंख्या 804 है। 450 ग्रामीणों को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है। इसमें 18 से 44 साल तक के 281 और 45 से अधिक उम्र के 169 लोग हैं। टीकाकरण कराने वालों में 215 महिलाएं, 235 पुरुष शामिल हैं।
- बड़ागांव के भूपनगर में 103 परिवार हैं। यहां की जनसंख्या 625 है। 491 ग्रामीणों को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है। इसमें 18 से 44 साल तक के 306 और 45 से अधिक उम्र के 185 लोग हैं। टीकाकरण कराने वालों में 203 महिलाएं, 288 पुरुष शामिल हैं।
- बामौर के पथरेड़ी की जनसंख्या 1278 है। 1144 ग्रामीणों को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है। इसमें 18 से 44 साल तक के 609 और 45 से अधिक उम्र के 535 लोग हैं। टीकाकरण कराने वालों में 555 महिलाएं, 589 पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें