फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर सेंटर पर वैक्सीन का टोटा, आखिर कहां लगवाएं टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
हर सेंटर पर वैक्सीन का टोटा, आखिर कहां लगवाएं टीके
विज्ञापन

मोंठ/लोहागढ़। सरकार की योजना के अनुसार तीसरी लहर को रोकने के लिए प्रदेश की आबादी का शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जाना है। लेकिन वैक्सीन न होने की वजह से लोेगों को सेंटरों से निराश लौटना पड़ रहा है। मोंठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन के लिए लोग परेशान हैं। कोविड की वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह से लोग अस्पताल में पहुंच जाते हैं और अपनी बारी का इंतजार करते हैं। जिला प्रशासन की तरफसे अस्पताल को पर्याप्त रूप से वैक्सीन की खुराक नहीं दी जा रही है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग बिना वैक्सीन लगवाए वापस हो रहे हैं। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुमित मिसुरिया ने बताया कि वैक्सीन की कमी के कारण दिक्कत आ रही है। अस्पताल को 200 खुराक मिल रही है लेकिन इससे बहुत अधिक संख्या में लोग टीके लगवाने आ रहे है।ं
विज्ञापन

वहीं, ग्राम लोहागढ़ में कोरोना वैक्सीन की कम मात्रा होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम में भारी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आ रहे हैं, लेकिन वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा न होने पर लोगों को मायूस होकर घर लौटना पड़ रहा है। फार्मासिस्ट अमित कुमार ने बताया कि जिला स्तर से ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पा रही है। जिस कारण लोगों को मायूस होकर घर पर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें