झांसी की मऊरानीपुर सीट अपना दल-एस के खाते में चली गई है। यहां से भाजपा की रश्मि आर्य प्रत्याशी बनाई गई हैं। पिछले काफी समय से झांसी की मऊरानीपुर सीट अपना दल-एस के खाते में जाने के कयास लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन
भाजपा ने भी जो सूची जारी की, उसमें झांसी की चार में से तीन सीटों पर तो प्रत्याशी घोषित कर दिए, लेकिन मऊरानीपुर को लेकर कुछ नहीं हुआ। अब ये सीट भाजपा ने गठबंधन साथी अपना दल-एस को दे दी है।
अपना दल एस के पदाधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यहां से हाल ही में सपा छोड़कर भाजपा में आईं रश्मि आर्य को प्रत्याशी बनाया गया है। दोपहर में लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल इसकी घोषणा करेंगी।