फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के यौन उत्पीड़न के मामलों से निपटने में यूपी नंबर वन : अपर्णा यादव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। कौशाम्बी में कथित दुष्कर्म के मामले को लेकर छिड़े विवादों के बीच राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि यूपी सरकार महिलाओं से होने वाले अपराधों से निपटने में पूरे देश में नंबर एक है। मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान हाल में आए एक सर्वे का हवाला देते हुए अपर्णा ने कहा कि यूपी सरकार एवं भाजपा पर आरोप लगाने वालों के लिए यह मुंहतोड़ जवाब है। दिवंगत सपा नेता मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बिना नाम लिए यह भी कहा कि पिछली सरकारों में नौकरी देने में भ्रष्टाचार हुआ।

मंगलवार को झांसी पहुंचीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कलक्ट्रेट में बैठक की। उन्होंने बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिलाने के साथ बेटियों को शिक्षा के लिए आगे बढ़ाने को कहा। उन्होंने जन सुनवाई भी की, इसमें तीन शिकायतें आईं। सरकारी योजना का लाभ न मिलने, पति से विवाद एवं पशुपालन विभाग में महिला कर्मी से सही व्यवहार न होने की शिकायत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद अपर्णा यादव मेडिकल काॅलेज स्थित वन स्टॉप सेंटर देखने पहुंचीं। यहां उन्होंने मौजूद तीन बालिकाओं से बातचीत की। जिला महिला चिकित्सालय पहुंचकर वहां का हाल देखा। यहां से वह जिला महिला बंदीगृह पहुंचीं। उपाध्यक्ष ने महिला बंदियों से बातचीत कर वहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। महिला बंदियों को सिलाई-कढ़ाई, साबुन, डिटर्जेंट और सौंदर्य प्रसाधन उत्पादन के तरीके सिखाने को कहा। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें