फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झांसी-ग्वालियर हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी बस... अंदर फंस गए कई यात्री; सात घायल

Fri, 18 Jul 2025 04:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
jhansi road accident - फोटो : संवाद
विज्ञापन
झांसी में शुक्रवार दोपहर झांसी ग्वालियर हाइवे पर तेज रफ्तार बस अंबाबाय के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार यात्री उसके अंदर फंस गए। यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई। सूचना पर रक्सा पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने किसी तरह बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सात यात्रियों को गहरी चोट आई है। इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दिल्ली की सनी सफा ट्रैवेल्स की एक बस दिल्ली से छतरपुर के लिए रवाना हुई थी। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस काफी रफ्तार में थी। उस समय बारिश भी हो रही थी। बस जैसे ही अंबाबाय में एसआर कॉलेज के पास पहुंची, अचानक से अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। 
विज्ञापन


हादसे में अशोक शर्मा, राजकुमार, साहिल समेत सात यात्री घायल हो गए। थानाध्यक्ष राहुल राठौर के मुुताबिक घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें