फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियन कार्यालय का ताला तोड़ने पर दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में तीन साल से बंद पड़े कर्मचारी यूनियन कार्यालय का ताला तोड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए प्रार्थनापत्र दे दिया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कही गई है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के बीच मार्च 2017 में विवाद हो गया था। इस मामले में कर्मचारियों की निलंबन से लेकर बर्खास्तगी तक हुई थी। पिछले तीन सालों से यहां कर्मचारियों की यूनियन नहीं गठित हुई। इसके अलावा यूनियन कार्यालय का ताला तोड़कर नया डाल दिया। हालांकि, पिछले साल जरूर कुछ कर्मचारियों ने मिलकर यूनियन का गठन कर लिया था, जिसे भी कुलपति ने नहीं माना। बीते मंगलवार को भी कुछ कर्मचारियों ने आपसी सहमति से यूनियन बना ली। पदाधिकारी यूनियन के गठन की जानकारी देते हुए कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन को मिठाई खिलाने भी पहुंच गए, मगर वीसी ने साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले यूनियन का पंजीकरण करवाओ। इसके बाद विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए चुनाव कराया जाएगा। तब ही यूनियन मान्य होगी। बाद में कुलपति के आदेश पर कुलसचिव, प्रॉक्टर और चौकी इंचार्ज की उपस्थिति में नया ताला कार्यालय में डलवा दिया गया। अब कुलसचिव नारायण प्रसाद की तरफ से कर्मचारी संघ भवन का ताला तोड़ने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के संबंध में नवाबाद थाने में प्रार्थनापत्र दिया गया है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें