फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरू हरकिशन डिग्री कॉलेज में निर्माणाधीन इमारत सील

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के आईटीआई के नजदीक स्थित गुरू हरकिशन महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा कॉलेज परिसर में नक्शा स्वीकृत कराए बिना ही इमारत का निर्माण कराया जा रहा था। जेडीए द्वारा नोटिस जारी करते हुुए निर्माण कार्य को रोकने का आदेश जारी किया था। नोटिस की अनदेखी करने पर निर्माणाधीन इमारत को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

अवैध निर्माणों पर झांसी विकास प्राधिकरण ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। बिना मानचित्र के बनाए गए मकानों को चिह्नित करने के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। उसी क्रम में शुक्रवार को गुरू हरकिशन डिग्री कॉलेज परिसर में 15 गुणा 75 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्माण कार्य कराए जाने पर जेडीए ने नोटिस जारी किया था। सुनवाई की तारीख 31 जुलाई तय की गई थी। कॉलेज प्रबंधन द्वारा नोटिस की अनदेखी कर निर्माण कार्य जारी था। कार्रवाई करते हुए जेडीए द्वारा निर्माणाधीन इमारत को सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान जेडीए के अवर अभियंता सुखवीर सिंह, घनश्याम तिवारी, संजय गुप्ता कर्मचारी संतोष वर्मा के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।
इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा बिना नक्शा पास कराए ही इमारत का निर्माण कार्य कराए जाने पर उसे सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें