फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार की चपेट में आकर छह जख्मी, चालक को पीटा

Wed, 06 Dec 2017 01:30 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
six injury - फोटो : demo
विज्ञापन
जेल चौराहे के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर लहराने लगी और इस बीच उसकी चपेट में आकर छह लोग जख्मी हो गए। गुस्साए लोगों ने कार चालक को पीटा और उसे नवाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है।  
विज्ञापन

ग्वालियर रोड होमगार्ड ट्रेनिंग के पास ऋतु विहार कालोनी निवासी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी महेंद्र चंद्र तिवारी अपने स्कूटर से मुख्य डाकघर में किसी काम से जा रहे थे। इलाइट चौराहे से जेल चौराहे जाने वाले मार्ग पर पुलिस लाइन के पास पीछे आ रहे एक कार सवार ने उनको टक्कर मार दी। वह गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक घबरा गया और उसने कार की गति बढ़ा दी। इससे कार अनियंत्रित हो गई और चाट के ठेले से जा टकराई। चाट वाले पाल कालोनी निवासी जितेंद्र कुमार जख्मी हो गए। इसके बाद कार की चपेट में आकर फुटपाथ के पास दुकानों पर खरीदारी कर रहे टहरौली के घुरइया गांव निवासी होमगार्ड केशर खान, बेरवई निवासी सुनील कुमार व ईसाई टोला निवासी ओमप्रकाश कुशवाहा और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
 हादसे के बाद भीड़ ने कार चालक को उतारा और उसकी जमकर खबर ली। मौके पर पहुंची पुलिस को चालक को सौंप दिया गया। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। पता चला है कि कार चालक तिलक गुवाहाटी का रहने वाला है। वह इंदौर के एक व्यक्ति की कार चलाता है। वह इलाहाबाद बैंक के पास एक शादी समारोह में अपने मालिक के परिवार को लेकर आया है। हादसे के पहले वह शादी में आए एक रिश्तेदार को स्टेशन पर छोड़कर घर लौट रहा था। इसी तरह मंगलवार के तड़के चित्रा चौराहे के पास एक कार नंबर यूपी 93 एएक्स 7186 सीपरी बाजार ओवर ब्रिज के डिवाइडर से टकरा गई। कार पर पुलिस लिखा है। सीपरी बाजार थानाध्यक्ष गगन गौड़  ने बताया कि कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी नाम पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें