फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रास्त की वजह से 14 से थम जाएंगे मांगलिक कार्यक्रम

Wed, 06 Dec 2017 01:24 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
marriage stop - फोटो : demo
विज्ञापन
शुक्रास्त की वजह से 14 दिसंबर से वैवाहिक और मांगलिक कार्यक्रम दो फरवरी तक के लिए थम जाएंगे। इसका कारण शुक्रास्त के साथ सूर्य का धनु राशि में प्रवेश भी है।
विज्ञापन

ज्यादातर लोग पंचांगों के आधार पर शुभ तिथियों में विवाह और मांगलिक कार्य करती हैं, लेकिन ऐसी तारीखें कम हैं। महंत विष्णु दत्त स्वामी के मुताबिक 14 दिसंबर से दो फरवरी 2018 तक शुक्रास्त यानि शुक्र तारे के  अस्त होने से विवाह व मांगलिक कार्य थम जाएंगे। यह शुक्रास्त 14 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा, जो 2 फरवरी को सुबह 5:47 तक रहेगा। इसके अलावा 17 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा। सूर्य धनु राशि में सुबह 8:10 बजे प्रवेश करेंगे। इसे धनु की संक्रांति कहते है। 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे मकर संक्रांति कहते है। उनके अनुसार शुक्रास्त के चलते बसंत पंचमी पर विवाह नहीं होंगे, लेकिन इस दौरान अभिजीत मुहूर्त होने से सामूहिक विवाह किए जा सकते है। पं. शांतनू पांडेय ने बताया कि धार्मिक मान्यता है कि खरमास में सूर्य के रथ में घोडे़ की जगह गधे होते है जिन्हें खर कहा जाता है। इस अवधि में विवाह, अनुष्ठान, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य नहीं होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें