ललितपुर कोतवाली इलाके के मोहल्ला पटेल नगर निवासी हुकुम उर्फ बड़े(59) अपने साथी मोहल्ला शांति नगर निवासी जगदीश (60) के साथ मजदूरी का कार्य करने के लिए रविवार की सुबह करीब छह बजे ग्राम मसौरा कलां साइकिल से जा रहे थे।
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
ललितपुर कोतवाली इलाके के मोहल्ला पटेल नगर निवासी हुकुम उर्फ बड़े(59) अपने साथी मोहल्ला शांति नगर निवासी जगदीश (60) के साथ मजदूरी का कार्य करने के लिए रविवार की सुबह करीब छह बजे ग्राम मसौरा कलां साइकिल से जा रहे थे।
जैसे ही वह ग्राम मसौरा बैरियर के पास ही पहुंचे तभी झांसी से सागर की ओर तेज गति से जा रहे ट्रक ने पीछे से दोनों साइकिल सवार मजदूरों को कुचल दिया। घटना के बाद अनियंत्रित ट्रक आगे जाकर पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में दोनों घायल मजदूरों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रक ड्राइवर आगरा निवासी अवधेश (25) का पैर ट्रक में फंस गया था। करीब एक घंटे बाद जेसीबी की मदद से ट्रक में फंसे ड्राइवर को निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया।