फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की गंदगी से बेकाबू हुए हालात, डेंगू और वायरल फीवर से कैसे मिले निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। डेंगू और वायरल फीवर से बचाव के लिए सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा सफाई के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इनमें जहरीले मच्छर पनप रहे हैं, जिससे लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। नगर निगम की अनदेखी का खामियाजा शहर वासियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

संक्रामक बीमारियों से लड़ने के लिए साफ-सफाई को ही मुख्य हथियार माना जाता है। कोरोना महामारी का कहर थमते ही वायरल फीवर और डेंगू ने जिले भर को अपने आगोश में ले लिया है। इसके चलते शहरी व ग्रामीण इलाकों में मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। शहर में गंदगी का आलम यह है कि शहर के हर छोटे-बडे़ चौराहों के अलावा तंग गलियों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इनमें से भीषण दुर्गंध आने लगी है। नगर निगम के अफसर इस बात से पूरी तरह से अनजान बने हुए हैं। नियमित साफ-सफाई के लिए सामाजिक संस्थाओं के साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा शिकायतें की गई हैं, लेकिन कोई असर नहीं हो रहा है।
नियमित सफाई नहीं होने से यहां लगे हैं कचरे के ढेर
दरीगरान, सिजरिया कॉलोनी, अलीगोल, आंतिया तालाब के सामने, आशिक चौराहा, खंडेराव गेट, कचहरी स्थित गांधी उद्यान के गेट पर, पुलिया नंबर नौ स्थित रेल गंज कॉलोनी, नई बस्ती, तालपुरा चौराहा, खुशीपुरा पत्थर की टाल के पास, कचहरी स्थित पोस्ट आफिस के पास, नंदनपुरा की पुलिया, स्टेशन मार्ग स्थित बेतवा भवन के पास, बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज के खेल मैदान के पास।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को नियमित सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायत मिलने पर तुरंत ही सफाई कराई जाती है। सफाई नहीं होने की स्थिति में नगर निगम के कंट्रोल रूप पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
शादाब असलम, अपर नगर आयुक्त
जिले में डेंगू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए नियमित छिड़काव कराया जा रहा है। इसके लिए शहरी क्षेत्र में छह व ग्रामीण इलाकों में 16 टीमों द्वारा छिड़काव के साथ ही स्थानीय लोगों का ब्लड सैंपल लिया जा रहा है।
विज्ञापन

आरके गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें