फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दुर्घटना में मृतक साइकिल सवार का उल्दन पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

Mon, 10 Mar 2025 01:24 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम संस्कार के अगले दिन पहुंचे परिजन ने कपड़ों व साइकिल से की मृतक की पहचान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा। कस्बे में विगत दिनों हाईवे किनारे साइकिल सवार की हुई मौत की गुत्थी आखिर सुलझ गई। विगत चार मार्च को सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत हुई थी और पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का काफी प्रयास किया। शिनाख्त में होती देरी के चलते पुलिस ने कर्तव्य का निर्वहन करते हुये मृतक व्यक्ति का 8 मार्च की शाम को बंगरा में अंतिम संस्कार कर दिया। 9 मार्च को मृतक के परिजन ने हुलिया और कपड़ों के अनुसार उसकी पहचान कर ली।
गौरतलब है कि 4 मार्च को रात्रि करीब आठ बजे सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। इसमें शनिवार को शाम के समय उल्दन रोड स्थित बंगरा श्मशान घाट पर पुलिस चौकी प्रभारी बंगरा दिलीप पांडे के द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया। करीब चार दिन से अज्ञात साइकिल सवार का शव पोस्टमार्टम हाउस मऊरानीपुर में शिनाख्त के लिए रखा हुआ था। उल्दन पुलिस के द्वारा काफी खोजबीन और जांच पड़ताल करने के बावजूद परिजन का पता नहीं चला तो शनिवार को अक्षिता सोशल एंड हेल्थ वेलफेयर सोसाइटी एनजीओ के सहयोग से विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट पर चौकी प्रभारी बंगरा दिलीप पांडे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गिरीश घोष, एनजीओ के सदस्य सहित पुलिस कर्मी और ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को उल्दन पुलिस और ग्राम प्रधान अंतिम संस्कार से लौटने के कुछ ही घंटे बाद अज्ञात साइकिल सवार की पहचान चौकी क्षेत्र रानीपुर के गांव टिकरी निवासी मनोज कुशवाहा पुत्र चेलाराम कुशवाहा (50) के रूप में हुई। मृतक मनोज कुशवाहा के बड़े बेटे ने चौकी प्रभारी दिलीप पांडे को जानकारी देकर पिता के रूप में पहचान की( साइकिल कपड़े आदि लेकर चार-पांच दिन तक घर से बाहर रहते थे और किसी भी प्रकार मोबाइल आदि साथ में नहीं लिए रहते थे। पूजा-अर्चन में काफी मन लगता था जब वह तीन-चार दिन तक घर नहीं आए तो हमने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें