फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पाइपलाइन बिछाने के नाम पर खोदी सड़कें, महीनों बाद भी पानी नहीं

Mon, 10 Mar 2025 01:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। नगर में जल आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन यह परियोजना लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। नगर के हर गली-मोहल्ले की सड़कें खोद दी गई हैं, लेकिन महीनों बीत जाने के बावजूद पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। इस वजह से स्थानीय नागरिक और राहगीर परेशान हैं। सड़कों के गड्ढों की वजह से आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी हुई है। नगरवासियों ने कई बार शिकायतें दर्ज कराई हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द पाइपलाइन का काम पूरा कर पानी की आपूर्ति शुरू की जाए और टूटी हुई सड़कों को ठीक किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें