फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन






झांसी/ओरछा। झांसी में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए अपने दोस्तों के साथ जामनी नदी में नहाने गए दो युवकों की डूब जाने से मौत हो गई। कुछ देर बाद ही एसडीआरएफ एवं गोताखोरों की टीम ने दोनों के शव बरामद कर लिए। हादसे की खबर मिलने पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। देर-शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके शव झांसी स्थित आवास पहुंचा।
कोतवाली के दतिया गेट के सलीम बाग निवासी शहजाद 16 उर्फ आसिफ पिता हासिफ अकरम 17 पिता बहाजुद्दीन पड़ोस में रहते थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह दोनों साथ में निकले थे। गर्मी से बचने के लिए अपने कुछ दोस्तों के साथ वह लोग ओरछा के आगे बहने वाली जामनी नदी तक जा पहुंचे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुबह करीब दस बजे वह दोनों नहा रहे थे। इसी दौरान उनको नदी की गहराई का पता नहीं लग सका। अचानक से पांव फिसलने पर दोनोें ही गहरे पानी में चले गए। उनको डूबता देख वहां मौजूद कुछ लोगों ने शोर मचाया लेकिन थोड़ी ही देर में दोनों आंखों से ओझल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर ओरछा में मौजूद एसडीआरएफ समेत पर्यटक चौकी से गोताखोर पुष्पेंद्र केवट एवं मुकेश केवट पहुंच गए। गोताखोरों ने दोनों की तलाश शुरू कराई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह उनके शव को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें