फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी एवं लिपिक को भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। क्लीनिक खोलने के लिए लाइसेंस की एवज में रिश्वत लेते पकड़े गए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी अर्जुन लाल अहिरवार एवं लिपिक रामकृष्ण गुप्ता शुक्रवार को झांसी स्थित न्यायालय में पेश किए गए। यहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया गया। विजिलेंस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ललितपुर के सेवानिवृत्त चिकित्सक उदय राम वर्मा ने क्लीनिक लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। उनसे लाइसेंस निर्गत करने के एवज में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। एक लाख रुपये पहले देना तय हुआ था। रिटायर्ड चिकित्सक के शिकायत करने पर विजिलेंस टीम ने दोनों को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद दोनों को झांसी लाया गया। छानबीन के दौरान कई चौंकाने वाली बात मालूम चली। विजिलेंस को मालूम चला कि लाइसेंस के एवज में दो लाख रुपये तक की मांग की जाती थी। यह पैसा रामकृष्ण के माध्यम से अर्जुन लाल तक पहुंचता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें