फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- दोनों में थी गहरी दोस्ती, परिवारों में मचा कोहराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सकरार। सकरार थाना इलाके के ग्राम मगरपुर से दीपावली के दिन लापता हुए दो युवकों की लाश अगले दिन गांव के तालाब में मिलीं। इससे दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों नहाने के लिए घर से निकले थे, इसके बाद लौटकर नहीं आए।
विज्ञापन

ग्राम मगरपुर निवासी राहुल श्रीवास (25) और पास के गांव संतपुरा निवासी दीपू उर्फ दीपचंद परिहार (24) में गहरी दोस्ती थी। सोमवार को दोनों अपने-अपने घरों से नहाने की बात कहकर निकले थे। शाम तक दोनों के न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। इस पर मंगलवार की सुबह फिर उनकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो पाई। इस पर राहुल के पिता श्यामलाल ने सूचना सकरार थाना पुलिस को दी। इस पर थाना प्रभारी पप्पू सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के साथ पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच राहुल के घर से थोड़ी दूरी पर स्थित तालाब के किनारे दोनों की चप्पलें नजर आईं। इस पर पुलिस ने गोताखोरों को तालाब में उतारा। तालाब के लगभग 15 फीट गहरे पानी में दोनों की तलाश की गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद तालाब में पहले दीपू का शव बरामद हुआ और इसके कुछ देर बार राहुल का शव मिल गया। इससे दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। गांवों का माहौल भी गमगीन हो उठा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि दोनों किन हालातों में तालाब में डूबे, इसकी जांच की जा रही है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम भी कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें