झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अलग- अलग स्थानों पर दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
हंसारी क्षेत्र के टपरियन निवासी कमल सिंह यादव (38) सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अठौंदना मार्ग पर स्थित एक मुर्गी फार्म हाउस पर काम करता था। शुक्रवार को उसने फार्म हाउस पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। कमल के दो पुत्र हैं। इसी तरह बूढ़ा गांव में रहने वाले मजदूर जुगल अहिरवार (18) ने
शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह परिजनों ने शव को फंदे पर लटका देखा तो उनमें कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीपरी बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि कमल का मानसिक तनाव का उपचार चल रहा था। जबकि जुगल ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगा ली।