Today will be open shubasganj, tuesday close
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए लागू किए गए रविवार के साप्ताहिक लॉकडाउन को शासन ने समाप्त कर दिया है। ऐसे में रविवार को बाजार खुले रहेंगे। जबकि, साप्ताहिक बंदी पूर्व से तय दिवसों में होगी।
लॉकडाउन खत्म होने के बाद शासन ने सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को लॉकडाउन घोषित किया था। इसके बाद सिर्फ एक ही दिन रविवार का लॉकडाउन ही रखा गया। लेकिन, अब ये हटा दिया गया है। चूंकि, महानगर का सीपरी बाजार पहले सोमवार को और बाकी सभी बाजार मंगलवार को बंद रहते थे। ऐसे में अब साप्ताहिक बंदी की पुरानी व्यवस्था बाजारों की ओर से फिर से लागू की जा रही है। सुभाषगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय खुराना ने बताया कि पूर्व की भांति रविवार को बाजार खुलेगा, जबकि साप्ताहिक बंदी मंगलवार को रहेगी।