फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पूजा को लेकर जैन समाज के दो पक्ष आए आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोड़ीफतेहपुर। नगर में स्थित दिगंबर जैन मंदिर में बृहस्पतिवार की सुबह पूजा को लेकर जैन समाज के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला पुलिस के पास पहुंच गया है।
विवाद की स्थित उस वक्त बनी जब मनोज जैन की पत्नी महक जैन नियमित पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचीं, लेकिन उन्हें पूजा करने से बाहर से आए जैन समाज के यात्रियों ने रोक दिया, जिसे लेकर विवाद होने लगा। इससे जैन समाज के एक वर्ग में रोष फैल गया और मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्ष टोड़ी फतेहपुर थाना पहुंच गए। थाने में वे एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत करने लगे। मामला धार्मिक आस्था से जुड़ा होने के चलते थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद उपजिलाधिकारी टहरौली गौरव आर्या व क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर स्नेहा तिवारी मौके पर पहुंच गईं। दोनों अधिकारियों ने जैन समाज के दोनों पक्षों के साथ बैठक कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। उन्होंने समझाया कि जैन धर्म अहिंसा और संयम का प्रतीक है। समाज के लोगों को शांति एवं अनुशासन के साथ मंदिर के नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन मंदिर के प्रबंधक पवन जैन ने विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए कुछ नियम निर्धारित हैं और उन्हीं नियमों के उल्लंघन को लेकर यह विवाद उत्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधन सभी को पूजा करने की अनुमति देता है, लेकिन नियमों का पालन करना अनिवार्य है। बैठक के बाद अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए कि मंदिर में पूजा-अर्चना करने से किसी को न रोका जाए और सभी सौहार्द बनाए रखें। इसके साथ ही थानाध्यक्ष को आदेशित किया गया कि यदि कोई कानून व्यवस्था का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें