फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 41 नए मरीज मिले

विज्ञापन
कोरोना - फोटो : ??????
विज्ञापन
झांसी। रविवार को जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 41 नए मरीज सामने आए। जबकि, दो की मौत भी हुई है। वहीं, स्वस्थ होने पर 40 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी दी गई।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के नए मरीज हंसारी, मनोहर पुरा प्रेमनगर, शांति भवन, ब्रह्म नगर कॉलोनी, पुरानी नझाई, आशिक चौराहा, पुलिस लाइन, इतवारी गंज, शारदा हिल्स कॉलोनी, सागर गेट, अलीगोल, झोकनबाग, पुरानी तहसील, तालपुरा, देव विहार
कॉलोनी डढ़ियापुरा, चमनगंज, नारायण धर्मशाला, दतिया गेट समेत ग्रामीण इलाकों में करारी, अलयाई मऊरानीपुर, गरौठा व खांदी बरुआसागर में पाए गए।
इसके अलावा इंद्रपुरी कॉलोनी के 64 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत भी हुई है। मृतक को बुखार, कफ व सांस लेने में दिक्कत होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बुजुर्ग पहले से हाइपरटेंशन व डायबिटिज से ग्रसित था। वहीं, बरुआसागर के 53 वर्षीय एक व्यक्ति ने दम तोड़ा है। मृतक को महामारी के उक्त लक्षण तो थे ही, साथ ही वे डायबिटिज से भी ग्रसित थे।
विज्ञापन

विदित हो कि जिले में अब तक कोरोना वायरस के 2697 मरीज सामने आ चुके हैं और इनमें से 2011 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 78.90 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वर्तमान में 488 एक्टिव केस हैं। इनमें 57 को छोड़ बाकी सभी बगैर लक्षण या सूक्ष्म लक्षण वाले मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें