खजुराहो-झांसी हाईवे की ढलान उतरते समय कार आगे जा रहे डंपर में जा घुसी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों की हालत नाजुक है। कार सवार लोग मध्य प्रदेश के रायसेन जा रहे थे।
झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। कार सवार हमीरपुर के राठ में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस मध्य प्रदेश के रायसेन जा रहे थे।
विज्ञापन
खजुराहो-झांसी हाईवे की ढलान उतरते समय कार आगे जा रहे डंपर में जा घुसी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।
यहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल उजागर सिंह (68), सुरेश (32) ने दम तोड़ दिया। जबकि, भारती (24), रानी (21) व बबीता (58) का इलाज जारी है। सभी कार सवार हमीरपुर के राठ के ग्राम सरगवा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस मध्य प्रदेश के रायसेन जा रहे थे। इसी बीच हादसे का शिकार हो गए।