Two people dead for corona and 44 new case find
झांसी। बुधवार को जिले में कोरोना वायरस के 44 नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा दो लोगों की मौत भी हुई है। वहीं, स्वस्थ होने पर 70 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 71.18 फीसदी पर पहुंच गया है।
जिले में कोरोना के 1268 नमूनों की जांच की गई और इनमें 44 पॉजिटिव पाए गए। ये मरीज महानगर के खुशीपुरा, नरिया बाजार, पुलिस लाइन, स्टेट बैंक कॉलोनी, ईसाईटोला, दीनदयाल नगर, उनाव गेट, सिद्धेवर नगर, चमन गंज, छनियापुरा, झोकनबाग, पुलिया नंबर नौ, प्रतापपुरा नगरा आदि इलाकों से मरीज सामने आए हैं। जबकि, ग्रामीण क्षेत्र में लकारा, मगरपुर, बरुआसागर, मऊरानीपुर व चिरगांव में भी मरीज मिले हैं। इसके अलावा दो लोगों की मौत भी हुई है। मरने वालों में नैनागढ़ रोड का 82 वर्षीय बुजुर्ग है, जिसे बुखार, कफ, सांस लेने में दिक्कत होने पर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। बुजुर्ग डायबिटिज से भी ग्रसित था। वहीं, गुरसराय के ग्राम सरसेड़ा की 66 वर्षीय महिला की मौत हुई है। महिला को भी बुखार, कफ, सांस लेने में दिक्कत होने पर मेडिकल लाया गया था। महिला हाइपरटेंशन से भी पीड़ित थी। जिले में अब तक 74 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं, झांसी में अब तक 2537 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया जा चुका है और इनमें से 1806 लोग स्वस्थ भी हो चुकी हैं। वर्तमान में 657 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 71 प्रतिशत हो गया है।